सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- नगर निगम ने मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा। नगर निगम सहारनपुर ने ट्रैफिक पुलिस व कोतवाली पुलिस के सहयोग से घण्टाघर से जामा मस्जिद व सब्जी मंडी पुल तक तथा घण्टाघर से अम्बाला रोड फायर ब्रिगेड तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर रखा टायर, जालियां, रेहड़ी, काउंटर व बैंच आदि सामान जब्त किया गया और करीब दो दर्जन दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में जैसे ही दस्ता भगतसिंह मार्ग व जामा मस्जिद क्षेत्र की ओर बढ़ा, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान में सब्जी मंडी पुल के पास सड़क पर दूर तक फल व सब्जी की पेटियां और टोकरे फैलाकर बैठे दुकानदारों के भी चालान किये गए। अनेक दुकानदारों ने दुकानों के साइड में जालियां लगाकर फुटपाथ व सड़क पर अवैध कब्जा कर रखा था, करीब एक दर्जन दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.