कानपुर, दिसम्बर 23 -- चकेरी। जाजमऊ में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नाले के ऊपर बने दस कब्जों को बुलडोजर से तोड़ डाला। बाकी लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। मंगलवार दोपहर को नगर निगम की टीम जाजमऊ के सरैयां बाजार पहुंची जहां पर टीम ने नाले के ऊपर बने करीब दस अवैध कब्जो को हटाया। पुलिस बल के चलते किसी प्रकार का विरोध नहीं हो सका। वहीं ठंड में मकान तोड़ने पर लोगों ने अधिकारियों से गुहार लगाई। जिस पर उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया। नगर निगम जोन दो के जेई आकाशदीप सिंह ने बताया कि नाला पुराना होने के चलते कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। बार बार शिकायतें आ रहीं थी। अतिक्रमणकारियों को नोटिस के साथ कई बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन इन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। अभ...