रुडकी, फरवरी 6 -- शहर में नगर निगम की ओर से गुरुवार से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाना था। इस बीच शपथ ग्रहण की तारीख शुक्रवार को तय होने की वजह से निगम स्टाफ इसकी तैयारियों में जुट गया है। जिसके चलते इस अभियान को स्थगित करना पड़ा। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अब शपथ ग्रहण के बाद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...