भागलपुर, फरवरी 12 -- भागलपुर। शहर की सड़कों और फुटपाथों को जाम मुक्त कराने के लिए गुरुवार को नगर निगम ने विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जयप्रकाश यादव और सोनू पाठक के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यातायात और स्वच्छता को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.