भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। त्योहारों के चलते, नगर निगम ने शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। मंगलवार को यह अभियान तिलकामांझी से शुरू किया गया। जहां से टीम ने मनाली चौक और आदमपुर चौक तक सड़कों को खाली कराया। इसके बाद, नयाबाजार, सराय, साहेबगंज और चंपानगर के विषहरी स्थान चौक सहित आस-पास के इलाकों में भी सख्ती बरती गई। अभियान के दौरान, नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे हटाए और दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे अपना सामान सड़क पर न फैलाएं। अधिकारियों ने साफ किया कि ऐसा करने से अक्सर जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी होती है। नियमों का पालन न करने पर 10 अतिक्रमणकारियों से कुल 5400 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम की अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.