पटना, दिसम्बर 11 -- पटना शहर में लगातार 10वें दिन अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ठेले-खोमचे जब्त किए गए। सड़क के किनारे लगे अस्थायी दुकानों को हटाया गया और अतिक्रमणकारियों से जुर्माने के रूप में 33 हजार 700 रुपये की वसूली की गई। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम इस अभियान की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने संबंधित एसडीओ और एसडीपीओ को अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करने और पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलोअप टीम को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। गुरुवार को एनसीसी अंचल में नेहरू पथ राजा बाजार से रुकनपुरा पुल के नीचे रेलवे लाइन तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। पाटलिपुत्र अंचल में जगदेव पथ पीलर संख्या 23 से लेकर राजवंशी नगर हनुमान मंदिर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। नगर परिषद, दानापुर निजामत...