पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- रूपौली, एक संवाददाता।नगर पंचायत रूपौली क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमणकारियों के कब्जे से भूमि मुक्त कराया। इस दौरान धमदाहा एसडीएम अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, थानाध्यक्ष अभय रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी अमूल्य सिद्धार्थ, सीओ शिवानी सुरभी और काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद मौजूद थे। ज्ञात हो कि रूपौली बाजार एसएच 65 के दोनों किनारे अतिक्रमणकारियों के द्वारा अस्थाई दुकान बनाकर कब्जा जमा लिया गया था। सड़क के बीच से 33 फीट जमीन दोनों तरफ मापते हुए भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। वही बिरौली बाजार में भी मापी कर चिन्हित भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। हालांकि अस्थाई दुकान बनाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने खुद से अपनी अपनी दुकानें हटा ली। अतिक्रमण मुक्त होने से क्षेत्रवासियों ने उम...