मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया बाजार और आसपास की जमीन खाली करने के लिए अतिक्रमणकारियों को अंचल प्रशासन ने 14 जनवरी तक की मोहलत दी है। इसको लेकर सीओ ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 12 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सरैया बाजार एवं आसपास की भूमि की मापी कर अतिक्रमित भाग पर सभी जगह निशान लगाते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। 14 जनवरी तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.