बगहा, दिसम्बर 6 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया नगर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कस लिया है। शनिवार को अंचलाधिकारी कमलकांत सिंह ने बाजार में घूम कर अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया। इनके साथ थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर प्रसाद, पार्षद अरविंद चौधरी, प्रशांत सर्राफ, एएसआई शिव कुमार आदि भी थे। अंचलाधिकारी कमलकांत सिंह ने लोगों को कहा कि आप लोग स्वयं अपना-अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने सड़क का कब्जा कर दुकानदारी करने वाले स्थायी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को कहा। इसके साथ ही फुटपाथ पर सब्जी दुकान करने वाले दुकानदारों को वेंडिंग जोन का निर्माण होने तक दुकान पीछे कर लेने का निर्देश दिया। वहीं सड़क पर ठ...