फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- फिरोजाबाद, शहर में लगातार दूसरी बार अभियान न चलने से अतिक्रमणकारियों ने राहत महसूस की है। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शुक्रवार को क्लब चौराहे से ककरऊ चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलना सुनिश्चित हुआ था, लेकिन नगर मजिस्ट्रेट के नहीं पहुंचने से अभियान एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। दूसरे दिन शनिवार को भी किन्हीं कारणों के चलते अभियान नहीं चल सका। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा नगर निगम अधिकारियों को जानकारी दी गई कि शाम पांच बजे से अतिक्रमण विरोधी अभियान क्लब चौराहे से शुरू होगा। इस अभियान के तहत जिसने भी सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है उसके सामान को जब्त कर नगर निगम के हवाले किया जाएगा। अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारियों के अलावा नगर निगम के ईटीएफ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। काफी समय बाद भी नगर मजिस्ट्रेट के मौके पर न पहुंचने...