समस्तीपुर, दिसम्बर 13 -- रोसड़ा, निज संवाददाता। शहर में प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। एसडीओ संदीप कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम और पुलिस बल ने अंबेडकर चौक से टावर चौक होते हुए महावीर चौक तक सड़कों के दोनों किनारों पर फैले अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान नाला और सड़क पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कई दुकानों के छज्जा और छप्पर हटाए गए तथा जब्त कर लिए गए। टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से बालू-गिट्टी डालकर निर्माण कार्य करा रहे लोगों को कड़ी फटकार लगाई। महावीर चौक पर सड़क किनारे जमा बालू के ढेर को भी जेसीबी से हटवाया गया। एसडीओ संदीप कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व में माइकिंग कराकर लोगों को सूचित किया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण जारी रहा तो प्...