दरभंगा, फरवरी 18 -- सिंहवाड़ा। भरवारा नगर पंचायत में मंगलवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होने से अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों के बीच हर काम मच गया। जाले अतरवेल पथ पर भरवाड़ा नगर पंचायत के मुख्य बाजार मे बुल्डोजर के साथ अतिक्रमण मुक्त अभियान शुरू किया गया। बुल्डोजर देखते ही दुकानदारो मे अफरा तफरी मच गयी। जैसे तैसे अपने अपने दुकान के आगे रखे सामानो को धराधर दुकानदार हटाने लगे। यह अभियान दोसिमना मोदी चौक से भगवती चौक तक चलाया गया जो। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल अतरवेल जाले पथ के किनारे बने नाला के बाहर अतिक्रमण किये गए जगह को खाली कराया। साथ ही किनारे लगाये गए बैनर, पोस्टर एवं रखे गये ईंट और अन्य सामानो को जप्त किया गया। बताया गया ही की नापी कर जहां लाल निशान लगाया गया है। वहां तक खाली नही कराया गया। अभ...