सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- सीतामढ़ी। शहर में जाम अब रोज की परेशानी बन चुका है। शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ से रेलवे गेट के पास जाम लग गया। स्टेशन रोड, मेहसौल चौक, डुमरा रोड, रेलवे ओवरब्रिज, कॉलेज रोड और रेलवे गुमटी के आसपास दिनभर वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है। कई स्थानों पर 500 से 1000 मीटर तक जाम लग जाता है और थोड़ी दूरी तय करने में भी आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है। जाम से आम लोगों का समय, ईंधन और कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेशन रोड और मेहसौल चौक समेत प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण और फुटपाथियों के कब्जे ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। सड़क पहले से संकरी है, ऊपर से दुकानों के आगे सामान फैलाने और अस्थायी ठेलों के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया ...