पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।समेकित बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय पूर्णिया ग्रामीण के तहत हरदा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 101 से एक अतिकुपोषित बच्चे को समुचित उपचार हेतु पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) पूर्णिया में भर्ती कराया गया। आंगनबाड़ी सेविका अनुपम सुमन एवं संबंधित एएनएम निशा कुमारी द्वारा बच्चे के अभिभावकों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। परामर्श के उपरांत बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एनआरसी पूर्णिया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उपचार एवं पोषण संबंधी देखभाल की जाएगी। इस पहल को बाल स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। सीडीपीओ रूपम ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार अतिकुपोषित बच्चों की पहचान ...