बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- थरथरी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अतवल चक गांव के बधार में छापेमारी कर शराब बनाने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि झाड़ियों में छिपाकर रखी गई करीब 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब मौके पर ही विनष्ट की गई। पुलिस इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...