बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, अतर्रा के प्राचार्य गणेश प्रसाद शुक्ला के खिलाफ वन विभाग ने वृक्ष कटान के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।वन रक्षक अतर्रा रेंज अरुण कुमार तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है। कॉलेज परिसर में बिना अनुमति के हरे शीशम का एक पेड़, सागौन के तीन पेड़, पलाश के तीन पेड़ तथा अशोक के चार पेड़ कटवाए जाने की शिकायत हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...