बांदा, फरवरी 6 -- बांदा।संवाददाता अधिवक्ता संघ के एक गुट की चुनाव की तिथियां निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने घोषित कर दी है। बताया कि 11 व 12 फरवरी को नामांकन व 17 फरवरी को मतदान होगा और देर शाम मतगणना व परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। अधिवक्ता संघ के चुनाव की तिथियां घोषित करने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। एक गुट के निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ताओं के बीच चुनाव की तिथि घोषित कर दी। बताया कि 8 फरवरी तक अधिवक्ताओं की सदस्यता शुल्क जमा होगा। 9 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकासन और उसी दिन आपत्तियों का निस्तारण होगा। 11 व 12 फरवरी को विभिन्न पदों के लिए नामांकन। 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से मतदान उसके उपरांत मतगणना होगी। बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मन...