अलीगढ़, जनवरी 4 -- अतरौली, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम चैंडोली बुजुर्ग निवासी डिगंबर एवं सुनील कुमार बघेल अपनी लगभग 60-70 बकरियों को चराने के लिए बीयर फैक्ट्री अहमदपुरा के समीप गए थे। उसी दौरान स्वास्तिक फूड्स एंड डेरी, दाऊदगढ़ी की ओर से सड़क किनारे खुले में छोड़े गए गंदे व दूषित पानी को बकरियों द्वारा पी लिया जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। देखते ही देखते 8 बकरियों की मौके पर ही मर गयी। अन्य बकरियों की हालत भी गंभीर हो गई थी, जिनका उपचार कराने के लिए स्थानीय निजी पशु चिकित्सक को बुलाया गया। बकरी स्वामी का आरोप है कि पशु एम्बुलेंस सेवा (1962) पर कॉल करने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिली। स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सक द्वारा भी कोई मौके पर सहायता नहीं दी गई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई त्वरित कार्रवाई नहीं...