अलीगढ़, जनवरी 4 -- अतरौली, संवाददाता। गांव डडार अलूपुरा निवासी राहुल बघेल की आंखों का अलीगढ़ के एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। दवा लेने के बाद वह कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार उनके भाई वीरेश चला रहा था। उसमें दोनों भाईयों के अलावा लखमी, श्योराज व शिवकुमार पांच लोग सवार थे। कार से जैसे ही वह डुकरिया वाली प्याऊ से आगे रामघाट-कल्याण सिंह मार्ग पर जिरौली धूमसिंह के निकट धर्मपुर बंबा के पुल पर पहुंचे तभी अचानक कार में आग लग गई। कार में आग लगने का आभास होने पर उन्होंने कार रोककर आग बुझाने का प्रयास किया तभी उसमें तेजी से आग बढ़ने लगी। यह देख पांचों लोग कार से निकलकर बाहर भाग आए और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। रात के समय रोड पर कार से आग की लपटें उठती देख अफरा तफरी मच गई। रोड बंद होने से दोनों ओर वाहन खड़े हो गए। खेड़िया के प्रधान रामभ...