कन्नौज, फरवरी 20 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम क्षेत्र के ग्राम पंचायत अतरौली में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू, ग्राम प्रधान उमा देवी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। आरती देवी, नन्हीं देवी और बबली पत्नी सुमित कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने की मांग की। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने गांव की जर्जर सड़कों, नालियों की सफाई और पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्द...