अंबेडकर नगर, फरवरी 8 -- मसड़ा बाजार, संवाददाता। किछौछा में चार दिवसीय न्यू ताज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि टांडा विधायक एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजक नदीम खान ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन मैच पुलिस लाइन अकबरपुर और अतरौलिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पुलिस लाइन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतरौलिया की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर मात्र 6 ओवर में मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच साहिल सिंह रहे। दूसरा मुकाबला मुन्ना प्रधान ढकवा और आज़मगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मुन्ना प्रधान की टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम ने निर्धारित 8 ओवर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.