गया, दिसम्बर 24 -- अतरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिश्राबीघा गांव से वारंटी प्रभात कुमार को पकड़ा। वहीं मोहड़ा के पुरैनी गांव से अभियुक्त शंकर यादव की गिरफ्तारी हुई। दोनों पर गाड़ी के कंडक्टर महेंद्र चौधरी के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस मामले में हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी थाना प्रभारी राज कौशल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...