गया, दिसम्बर 12 -- अतरी थाना क्षेत्र के अतरी-जेठियन मुख्य मार्ग पर पुनाड़ मोड़ के पास कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर हुई इस घटना के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए, जबकि बाइक सवारों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में एक की पहचान नवादा जिले के कादिरगंज गांव के रहने वाले अयोध्या महतो के रूप में हुई है। वह अतरी में रहकर बढ़ई मिस्त्री का काम करता था। दूसरे व्यक्ति को उसका सहयोगी बताया जा रहा है। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो पायी है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अतरी थाना प्रभारी राज कौशल ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है। कार और बाइक दोनों खेत में गिरे टक्कर इतनी जबरर्दस्त थी कि कार और बाइक दोनों खेत में पहुंच गए। दोनों युवकों का शव दूर गिरा था। घटना के बाद कार स...