अमरोहा, फरवरी 22 -- अतरासी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गंगासरन को टक्कर मार दी। हादसे में घायल गंगासरन की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया है। शहर की आवास विकास कॉलोनी प्रथम निवासी संतोष देवी अपने पति गंगासरन के साथ गुरुवार रात लगभग नौ बजे अतरासी मार्ग पर स्थित बैंक्वेट हॉल में विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं। उन्होंने अपनी कार बैंक्वेट हॉल के सामने स्थित एआरटीओ ऑफिस के पास खड़ी की थी। जैसे ही गंगासरन सड़क पार करने लगे, तभी अमरोहा दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक कार अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से अतरासी की तरफ भाग निकला। पूरी घटना पास में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.