प्रयागराज, फरवरी 22 -- अतरसुइया थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा हटाने के विवाद में एक व्यक्ति से मारपीट की एफआईआर दर्ज हुई है। दरियाबाद निवासी इकराम ने पुलिस को बताया कि ई-रिक्शा हटाने को लेकर शेरू, ग्यास, अयास, रियाजुद्दीन ने उनके बेटे शादाब, रेहान व मुफीद से मारपीट की। तीनों बेटों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...