दरभंगा, फरवरी 11 -- सिंहवाड़ा, संवाद सूत्र। अतरबेल-भरवाड़ा एसएच पर मंगलवार को बेलगाम दौड़ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार भरवाड़ा निवासी पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएससी पहुंचाया गया। वहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि भरवाड़ा की ओर से आ रही बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर पर मिट्टी लदी हुई थी। घायलों की पहचान भरवाड़ा निवासी राज किशोर ठाकुर (39) व उनकी पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। राजकिशोर ठाकुर के पुत्र सागर कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर माता-पिता के दुर्घटनाग्रस्त होने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.