बदायूं, फरवरी 13 -- उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव अढौली में सीसी निर्माण कार्य चल रहा है। सीसी निर्माण कार्य में गांव के ही संजीव साहू ने धांधली का आरोप लगाया है। जिसकी एक वीडियो भी वायरल की है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य की शिकायत करने पर उसे लगातार धमकियां मिल रही है। ग्रामीण संजीव साहू ने बताया कि गांव में सीसी निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें मानक के हिसाब से सामग्री नहीं लगाए जाने से सीसी मार्ग की साइड की नालियां बनते बनते ही उखड़नी शुरू हो गई हैं। जिसकी ब्लॉक के अधिकारियों सहित उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जिस पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.