धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने शहर में विभिन्न जगहों पर अड्डा मारने वालों के खिलाफ मंगलवार की रात अभियान चलाया। अड्डाबाजी करने और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 52 लोगों को पकड़ कर थाना लाया गया। रातभर उन्हें हवालात में काटनी पकड़ी। सत्यापन के बाद सुबह कड़ी चेतावनी के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा। पुलिस ने मंगलवार की रात एंटी क्राइम चेकिंग भी चलाई। चेकिंग में 1,257 वाहनों की जांच की गई। संदेह होने पर कई लोगों का सत्यापन किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाने का आदेश दिया है। दागियों की सूची बना कर उन पर 107 की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील जगहों और शहर के प्रवेश-निकास मार्गों पर बेरिकेडिंग कर गाड़िय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.