धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, वरीय संवाददाता जिलेभर में अड्डाबाजी व सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शनिवार की रात को अभियान के दौरान 53 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सघन जांच अभियान चलाकर विशेष रूप से उन स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां पूर्व में अड्डाबाजी, शराब सेवन अथवा असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिलती रही हैं। सुनसान इलाकों, सड़क किनारे, स्कूल परिसर, खेल मैदान, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने दबिश दी। इस क्रम में पुलिस ने 53 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को संबंधित थानों में लाकर पूछताछ की गई। उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अड्डाबाजी के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना हमेशा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.