रांची, नवम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस अड्डेबाजों पर लगाम कसना शुरू कर दी है। मंगलवार को सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में डीआईजी ग्राउंड, हरमू मैदान, ओटीसी ग्राउंड, कांके डैम साइड, चूना भट्टा समेत अन्य जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एक दर्जन से अधिक लोगों को अड्डाबाजी करते हुए पकड़ा गया। उन सभी को डांट-फटकार लगायी। हिदायत दी गई कि अगर दोबारा अड्डाबाजी करते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी एसपी ने बताया कि अड्डाबाजी की वजह से ही शहर में आपराधिक घटनाएं होती हैं। इस पर अंकुश लगाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे लगातार अड्डाबाजी के खिलाफ अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.