गौरीगंज, फरवरी 5 -- गौरीगंज। अडानी फाउंडेशन टिकरिया की ओर से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आय सृजन गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कुल्हड़ बनाने की मशीनों का वितरण किया गया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रवीणा शुक्ला तथा अदाणी सीमेंट (टिकरिया) स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्षा अनुराधा शर्मा और स्पोर्ट्स क्लब की सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए की गई। इस अवसर पर शिवा स्वयं सहायता समूह, बेलखोर तथा राम स्वयं सहायता समूह, रघुपुर की महिलाओं को कुल्हड़ बनाने की मशीनें प्रदान की गईं। अडानी फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.