नई दिल्ली, फरवरी 13 -- कभी देश की दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में गिनी जाने वाली पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के अधिग्रहण को लेकर बड़ी खबर आई है। दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी को लिक्विडेशन के दौरान गोइंग कंसर्न के रूप में बेचने को मंजूरी दे दी है। NCLT ने साफ किया है कि कंपनी को मौजूदा हालत में ही लिया जाएगा। पुरानी देनदारियां, कानूनी विवाद और दावे अपने-अपने कानूनी प्रावधानों के तहत निपटाए जाएंगे।क्या है मामला? दरअसल, 12 फरवरी को दिल्ली के नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की प्रिंसिपल बेंच ने आदेश पारित करते हुए कहा कि पुंज लॉयड का अधिग्रहण अडानी इंफ्रा (इंडिया) लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। यह पूरा मामला ICICI बैंक द्वारा दायर की गई दिवालिया याचिका से जुड़ा है। पहले कंपनी के खिलाफ कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस (CIRP) शु...