नई दिल्ली, फरवरी 21 -- भारत में विमान निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल, गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर ने भारत में E175 क्षेत्रीय जेट विमान के लिए फाइनल असेंबली लाइन (FAL) लगाने की योजना बनाई है। इस संबंध में शनिवार को दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनेसियो लुला दा सिल्वा और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। दोनों कंपनियों का मानना है कि अगर भारत में इन विमानों की असेंबली शुरू होती है तो इससे विमानन क्षेत्र को बड़ा फायदा होगा। इससे स्थानीय उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, सप्लाई चेन मजबूत होगी और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।...