नई दिल्ली, मार्च 21 -- Adani Energy Solutions Ltd Share: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के शेयर आज शुक्रवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 4% तक चढ़कर 846.15 रुपये पर पहुंच गए थे। इसका पिछला बंद प्राइस 815.30 रुपये था। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ा ऐलान है। दरअसल, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने गुजरात में 2,800 करोड़ रुपये की बिजली ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिलने की घोषणा की।कंपनी ने क्या कहा? एईएसएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वह गुजरात के मुंद्रा में हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के निर्माण के लिए हरित इलेक्ट्रॉन की सप्लाई करेगी। कंपनी का चालू वित्त वर्ष 2024-25 में मिला यह छठा ठेका है, जिससे इसकी ऑर्डर बुक 57,561 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। एईएसएल ने शुल्क-आधारित प्रतिस्पर्धी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.