नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Stock Watch 16 Feb: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों को देखते हुए, आज घरेलू श्ेायर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50, सोमवार को नीचे खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड भी इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स के लिए नेगेटिव शुरुआत का संकेत देते हैं। गिफ्ट निफ्टी 25,448 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 71 अंक कम है। इस बीच कुछ ऐसे शेयर्स हैं, जिनपर निवेशकों की नजर आज रहेगी। इनमें मण्णापुरम फाइनेंस, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज, अडानी एंटरप्राइजेज, ओला इलेक्ट्रिक, हिंदुस्तान कॉपर, फोर्टिस हेल्थकेयर, टोरेंट फार्मा, जायडस लाइफसाइंसेज, सिग्नेचर ग्लोबल्स और लोढ़ा डेवलपर्स हैं।मण्णापुरम फाइनेंस भारतीय रिजर्व बैंक ने मण्णापुरम फाइनेंस में बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स द्वारा 41...