गिरडीह, अगस्त 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों ने एक बार फिर से तबाही मचाई है। हाथियों ने आदिवासी बहुल अड़वारा एवं मुंडरो में जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज को चट कर गया है। साथ ही चहारदिवारियों को भी ढ़ाह दिया है। इसके अलावा खेतों में लगे धान की फसलों को रौंद दिया है। बताया जाता है कि शनिवार रात में हाथियों के द्वारा तबाही मचाई गई है। झुंड में 7 की संख्या में हाथी है। इसमें दो बच्चे भी हैं। वन विभाग एवं ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ा जा सका है। मुंडरो मुखिया बंधन महतो ने बताया कि हाथियों ने जोधन महतो एवं डोमर महतो के खेतों में लगे धान की फसलों को रौंद दिया है। इससे हजारों रुपए का नुकसान पहुंचा है। इधर अड़वारा पंचायत अंतर्गत अखैना के अभिराम सिंह के डेढ़ क्विंटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.