रांची, जनवरी 10 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अड़की में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आए कुल 496 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। इस अवसर पर आम बीमारियों के साथ-साथ मातृत्व स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, ईएनटी (नाक-कान-गला), त्वचा रोग, मानसिक स्वास्थ्य, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श, मलेरिया, टीबी और कुष्ठ रोग की जांच की गई। इसके अलावा एनसीडी स्क्रीनिंग, मोतियाबिंद जांच, तंबाकू व धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता, कैंसर नियंत्रण, परिवार नियोजन परामर्श, आईईसी परिवार कल्याण, डिजिटल हेल्थ कार्ड और आयुष्मान भारत हेल्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.