रांची, फरवरी 20 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय तुबिल परिसर में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सिटिजन फाउंडेशन कल्याण हॉस्पिटल, अड़की के तत्वावधान में किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 80 स्कूली बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सक डॉ. नीरज मिश्रा ने उपस्थित लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। जांच के दौरान सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा संबंधी समस्याएं तथा पोषण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिनका मौके पर उपचार किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेता मुंडू ने बताया कि सुदूर क्षेत्र होन...