रांची, मार्च 31 -- अड़की, प्रतिनिधि। कुजियाम्बा पुरान आदिवासी सरना समिति सरहुल महोत्सव को लेकर सोमवार को ग्रामीणों की एक सामूहिक बैठक ग्राम प्रधान गोपाल पुरान के अध्यक्षता मे हुई। सरना स्थल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से 7 अप्रैल को कुजियाम्बा ऐतिहासिक सरना स्थल में धूमधाम और भव्य तरीके से सरहुल महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी पुरान गांव और क्षेत्रिय जन प्रतिनीधि, मुंडा, मानकी समाज सहित सहित बुद्धिजीवियों को आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पहान प्रहलाद पुरान, बृदांवन पुरान, मनोज पुरान, शिवधन पुरान, त्रिलोचन पुरान, संतोष पुरान, राधागोबिंद पुरान, दिलीप पुरान, शांति रमण पुरान, रामदुर्लभ पुरान, मदनमोहन पुरान, हेमंत पुरान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.