रांची, सितम्बर 20 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना अंतर्गत तमाड़ खूंटी मुख्य सड़क के जारंगा स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सुखराम मुंडा और दिनाय मुंडा शामिल हैं। हादसे में सुखराम मुंडा के दाहिने हाथ और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दिनाय मुंडा को हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार सुखराम मुंडा और दिनाय मुंडा तमाड़ बाजार से घर लौट रहे थे, जब उनकी पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के नीचे घुस गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाई। अड़की प्रखंड की एंबुलेंस खराब होने के कारण खूंटी से एंबुलेंस भेजी गई, जिसके बाद घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...