रांची, नवम्बर 20 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की स्थित करियर कोच संस्थान में जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स रिटेल कैशियर कंप्यूटर दक्षता की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान जन शिक्षण संस्थान के असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर शशि रंजन उपस्थित रहे। साथ ही परीक्षा निरीक्षक के रूप में केवी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन रोशन टोप्पो, शिक्षिका प्रेमी प्रतिमा टोपनो और संस्थान के निदेशक अमित कुमार दास भी मौजूद रहे। संस्थान की ओर से बताया गया कि कोर्स पूरा कर चुके विद्यार्थी भविष्य में यदि किसी विषय से संबंधित जानकारी या पुनः अभ्यास करना चाहें, तो उन्हें निःशुल्क पुनः प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...