रांची, सितम्बर 30 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के अड़की गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा दशकों से परंपरागत विधि-विधान के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी यहां पूजा पंडाल श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत करना है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोए रखना है। 80 फीट लंबी कृत्रिम गुफा बना आकर्षक का केंद्र: इस बार पंडाल की विशेषता 80 फीट लंबी कृत्रिम गुफा है, जिसे आकर्षक आर्टिफिशियल लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है। शाम ढलते ही रोशनी की जगमगाहट और सजावट की सुंदरता श्रद्धालुओं का मन मोह लेती है। लोग बड़ी संख्या में पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। खासकर आदिवासी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.