रांची, दिसम्बर 9 -- अड़की, प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड को देखते हुए पीडीजे रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में मंगलवार को डालसा, खूंटी और सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अड़की के ग्रामीण क्षेत्रों में वस्त्र वितरण अभियान आयोजित किया गया। सेवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में टीम मुरहू प्रखंड के केवड़ा तथा अड़की प्रखंड के मदहातू और बूढ़ीकाय गांव पहुंची। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में गर्म कपड़े और अन्य वस्त्र वितरित किए गए। ठंड से परेशान ग्रामीणों ने वस्त्र पाकर खुशी जताई। अभियान में लादु मुंडा, जवरा पाहन, हरसिंह मुंडा और सागर मुंडा ने सहयोग किया। वस्त्रदान डीएवी, पब्लिक स्कूल, अधिवक्ताओं और स्थानीय परिवारों ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...