रांची, दिसम्बर 21 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र के वे इलाके, जो कभी नक्सल गतिविधियों और अफीम की अवैध खेती के लिए कुख्यात रहे हैं, वहां अब कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अड़की थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन कैमरे से व्यापक सर्च और निगरानी अभियान चलाया। इस अभियान से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और प्रशासन की प्रतिबद्धता साफ तौर पर दिखाई दी। अफीम उन्मूलन के बाद दोबारा खेती रोकने पर जोर: इस ड्रोन आधारित अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि पिछले वर्ष पुलिस द्वारा चलाए गए अफीम उन्मूलन अभियान के बाद कहीं चोरी-छिपे दोबारा अफीम की खेती तो नहीं की जा रही है। पुलिस और एसएसबी की टीम ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.