रांची, फरवरी 18 -- अड़की, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में कल्याण अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में आयोजित बंध्याकरण शिविर में 55 महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया। शिविर में सर्जन डॉ. श्रीनिवासन राव की टीम ने लेप्रोस्कोपिक विधि से सभी महिलाओं का सुरक्षित बंध्याकरण किया। आधुनिक तकनीक के उपयोग से कम समय में ऑपरेशन संपन्न हुआ और मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता मिली। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी महिलाएं स्वस्थ हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. निरुपमा नीलम लकड़ा, बीपीएम राजेश कुमार, उष्मीता तोपनो, मनोज कुमार एवं मृत्युंजय सेठ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.