रिषिकेष, जनवरी 8 -- अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति की ओर 11 जनवरी को सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें महाभारत के प्रसिद्ध प्रसंगों का भी सजीव मंचन होगा। गुरुवार को समिति से जुड़े कार्यक्रम संयोजक ममता कुंवर ने यह जानकारी दी। बताया कि रविवार को दोपहर में राजकीय इंटर कॉलेज कोटी अठूरवाला में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम में अभिमन्यु चक्रव्यूह, पांडव नृत्य और अर्जुन के जयद्रथ वध की प्रतिज्ञा जैसे पौराणिक प्रसंगों को नाट्य व लोकनृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। चमोली से लगभग 40 कलाकारों की अनुभवी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। वह पारंपरिक वेशभूषा और प्रभावशाली अभिनय से मंच को जीवंत करेंगी। समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन से समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाभारत के प्रसंगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.