गढ़वा, जनवरी 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की देखरेख में संचालित मानवीय पहल आइए खुशियां बांटें अभियान रविवार को अपने 36वें दिन भी लगातार जारी रहा। अभियान के तहत आज अटौला क्षेत्र में निवास कर रहे प्रवासी मजदूर परिवारों के बीच पहुंचकर जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। वितरण कार्यक्रम में 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को उनकी आवश्यकता के अनुसार स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल, टोपी, मोज़े व अन्य ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए। ठंड के इस मौसम में राहत सामग्री पाकर लाभुक परिवारों के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से देखी गई। उल्लेखनीय है कि यह अभियान बीते कई दिनों से निरंतर विभिन्न वंचित, दलित, आदिवासी, महादलित, अल्पसंख्यक एवं श्रमिक बस्तियों में चलाया जा रहा है। प्रशासनिक प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.