बदायूं, सितम्बर 6 -- ककराला। कस्बा के शिव भोलेधाम मंदिर पर गणेश चतुर्थी को गणपति को विराजमान किया गया था। गणपति दरबार को फूल, कपड़े और कृत्रिम लाइटों से सजाया गया। सात दिन तक सुबह व शाम को पूजा अर्चना के साथ हवन कराया गया। शुक्रवार को भक्तों का जत्था गाजे बाजे के साथ गणपति विसर्जन करने गंगा घाट अटैना पहुंचा। जहां विधिवत पूजन के पश्चात गणपति का गंगा में विसर्जन किया गया। इसके बाद भंडारा कराया गया। इस अवसर पर गणेश सेवा मंडल की टीम को मास्टर महेंद्र शर्मा ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। पूजन सुमित अग्रवाल व चंद्रपाल गोस्वामी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में केशव शर्मा,व्योम शर्मा, इशांत मिश्रा, निशांत शर्मा, कनिष्क गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...