बिजनौर, अप्रैल 24 -- शहरभर के नाले अटे पड़े हैं, इसके चलते बरसात में फिर से सड़कों के तालाब बनने के आसार हैं। लोगों का कहना है कि नालों की तलीझाड़ सफाई न हो पाना इसका मुख्य कारण है और सोमवार को हुई थोड़ी सी बारिश में ही नजारा आम हो चुका है। दरअसल बीते सोमवार की शाम थोड़ी सी देर हुई तेज बारिश ने ही नगरपालिका के सफाई के दावों की पोल खोल दी। अटे पड़े नालों की गंदगी सड़कों पर नाले के पानी के साथ बहती दिखाई दी। मुख्य डाकघर के चौराहे, स्कूल रोड समेत जगह-जगह नालों की निकासी ठप होने से गंदगी निकलकर सड़कों पर आ गई। लोगों का कहना है कि नालों की वार्षिक तलीझाड़ सफाई अभी तक नहीं कराई जाने के कारण लोगों को गंदगी व जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर बार नालों की तलीझाड़ सफाई के नाम पर खानापूरी होती है, इस बार अभी तक नालों की सफाई शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.