लखनऊ, फरवरी 2 -- अटेवा-पेंशन बचाओ मंच की ओर से सोमवार को गोमती नगर रिवर फ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फिर पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प दोहराया। उन्होंने आगे की लड़ाई जारी रखने की बात कही। मौके पर जुटे लोगों ने ओपीएस बहाली को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि इस बार भी केंद्रीय बजट में कर्मचारियों की सुध नहीं ली गई। लंबित मांगों को लेकर कोई प्रावधान नहीं किया गया। अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर इस बार बजट में काफी उम्मीदें थी। लेकिन केंद्र सरकार के रवैये से देश भर के कर्मचारियों में काफी निराशा रही है। ओपीएस बहाली को लेकर नई रणनीति बनाए जाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.